हरियाणा में कमजोर होने लगी कोरोना की दूसरी लहर, 70 दिन बाद मिले सबसे कम 980 नए संक्रमित

By: Ankur Fri, 04 June 2021 12:32:03

हरियाणा में कमजोर होने लगी कोरोना की दूसरी लहर, 70 दिन बाद मिले सबसे कम 980 नए संक्रमित

कोरोना की दूसरी लहर कमजोर होने लगी हैं जिसका कहर भी अब कम होता जा रहा हैं। हरियाणा में बीते 24 घंटों में 980 नए संक्रमित मिले जो कि 70 दिन बाद सबसे कम आंकड़ा हैं। इसी के साथ 2889 लोग ठीक भी हुए हैं। गुरुवार को 38 दिनों के बाद प्रदेश में कोरोना से सबसे कम 71 लोगों की मौत दर्ज की गई। इससे पहले 26 अप्रैल को 75 लोगों की मौत हुई थी। अहम बात यह है कि केवल सिरसा में 100 से अधिक 108 नए केस मिले है। शेष 21 जिलों में नए केसों का आंकड़ा 100 से नीचे है। अब हरियाणा में एक्टिव केस घटकर 12688 रह गए हैं।

गुरुवार को मरने वालों में गुरुग्राम में 8, सोनीपत में 3, हिसार 7, अंबाला-पंचकूला-महेंद्रगढ़-पलवल 2-2, करनाल-यमुनानगर-कैथल 3-3, पानीपत 1, रोहतक-झज्जर 5-5, कुरुक्षेत्र-फतेहाबाद-जींद 4-4, सिरसा छह भिवानी और चरखी दादरी में एक-एक कोरोना मरीज की मौत दर्ज की गई। अब तक कुल 8532 मरीजों की मौत हो चुकी है।

देश में लगातार चौथे दिन मिले 1.50 लाख से कम मरीज, 2,705 की हुई मौत

देश में नए मरीजों के मिलने की संख्या लगातार कम होती जा रही है। गुरुवार को 1 लाख 31 हजार 280 नए मरीज मिले। नए मरीजों का आंकड़ा लगातार चौथे दिन 1.50 लाख से कम रहा। इससे पहले 30 मई को 1.51 लाख लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। बीते दिन 2 लाख 5 हजार 771 मरीज ठीक भी हुए वहीं, 2,705 की मौत भी हुई है। बीते दिन एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 77,239 की कमी आई। इसमें चार दिन में ही करीब चार लाख की गिरावट दर्ज की गई है। 30 मई को कुल 20 लाख 22 हजार 45 एक्टिव केस थे, जो अब घटकर 16.31 लाख रह गए हैं।

ये भी पढ़े :

# पंजाब झेल रहा कोरोना के साथ ब्लैक फंगस की दोहरी मार, नहीं थम रहा दोनों से मौत का आंकड़ा

# जम्मू-कश्मीर : कोरोना के साथ मिलने लगे अब ब्लैक फंगस के भी मरीज, 1801 नए केस, 29 की मौत

# उत्तराखंड : 589 नए संक्रमित जबकि इसके पांच गुना मरीज हुए रिकवर, 31 की मौत

# UP News: एंबुलेंस में ही तड़प-तड़प कर मर गया 18 दिन का मासूम बच्चा, BHU अस्पताल ने नहीं किया भर्ती

# गूगल ने कन्नड़ को भारत की सबसे भद्दी भाषा बताया, हुई आलोचना तो मांगी माफी, कहा - यह टेक्निकल गलती है

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com